सड़क किनारे कोई वाहन खड़ा नहीं होगा,हर हाल में अवैध अतिक्रमण हट जाना चाहिए। (मुख्यमंत्री)

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 18 मई 2022 को वीडियो कांफ्रेसिंग एवं वेबिनार के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलों के मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, परिवहन विभाग एवं सभी उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी के अलावा प्रदेश के सभी 734 नगर निकायो के अधिकारियो के साथ मीटिंग कर संवाद स्थापित किया था जिसके उपरोक्त आज ओबरा नगर क्षेत्र में ओबरा तहसील एसडीएम रमेश कुमार ओबरा नगर पंचायत अधिकारी अमित कुमार सिंह ओबरा थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने आज ओबरा नगर में कार्मेंट स्कूल से लेकर सुभाष चौराहा,चोपन रोड व पुराना थाना व बाजार में किए अवैध टैक्सी स्टैंड ,अवैध दुकानों व रोड के किनारों पर किए अवैध अतिक्रमण चिह्नित करते हुए चेतावनी दी कि रविवार तक अवैध टैक्सी स्टैंड ,अवैध दुकानों व रोड़ के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को रविवार तक स्वयं हटा ले अन्यथा सोमवार से प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण पर उचित कार्रवाई की जाएगी व जुर्माना भी वसूला जाएगा। अवैध अतिक्रमण चिन्हित करने के दौरान ओबरा नगर पंचायत के राजेश यादव ,संत लाल यादव ,मुजफ्फर व अन्य कर्मचारी गण मौजूद थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment