अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । स्कूली बच्चें पूरे साल ऐसे तो पढ़ाई पर फोकस करते हैं, लेकिन गर्मियों के दिनों में समर वैकेशन में दूसरी एक्टीविटीज के जरिए हुनरमंद होने का सुनहरा मौका सोनभद्र में AVP Talent Hunt कई सालों से देता आ रहा है। यही कारण है कि जिले के कई स्थानों से इस मौके को भुनाने के लिए बच्चें भी इस मौके का इंतजार पूरे साल करते हैं। अब इंतजार का वक्त पूरा हो चुका है, अलग-अलग स्कूलों के बच्चों का समर कैंप का आगाज ओबरा स्थित सिंह मिष्ठान के प्रांगण में हो चुका है।
AVP Talent Hunt के द्वारा समर कैम्प क्लासेज की शुरुआत सोमवार सुबह से हो चुकी है, जो लगातार एक महीने 15 जून तक चलेगा। कैम्प में मुख्य अतिथि संगीता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समर कैंप की शुरूआत की। इस खास मौके पर संगीता सिंह ने बताया कि सोनभद्र के बच्चों के अंदर टैलेंट की कमी नहीं बस एक प्लेटफॉर्म की जरूरत हैं। बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए AVP Talent Hunt द्वारा किये गए कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम लगेगी।
आपको बता दें कि, 16 मई से शुरू की गई कैम्प में योगा के साथ-साथ ताइक्वांडो, पेंटिंग्स व डान्स जैसे क्लास की शुरुआत की गई हैं। इस शुरुआत से ओबरा में बहुत ही खुशी का माहौल देखने को मिल रहा हैं। अभिभावकों में भी अपने बच्चों में एक्स्ट्रा टेलेंट को सीखने के लिए कैम्प में भेजने की होड़ मची हुई है। अभिभावकों का मानना है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में एक्स्ट्रा टेलेंट की लालसा होती है, बस उस सपनों को पूरा करने के लिए एक प्लेटफार्म मिलने की देर होती है। उस प्लेटफार्म को मिलने में AVP Talent Hunt का सहयोग सराहनीय है। लगातार पढ़ाई के बोझ से बच्चों में मानसिक तनाव देखने को मिलता है। समर कैम्प के माध्यम से
बच्चें मानसिक रूप से परफेक्ट हो जाते है। इतना ही नहीं बच्चें टेलेंट सिख कर आगे बढ़ेंगे और जनपद का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर आरती बाजपेयी, विमलेश कुमार, प्रमोद कुमार व वर्तिका उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

