साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई दिन सोमवार को लगने जा रहा है।

---Advertisement---

 

समय सुबह‌ ल. 7.58 बजे से प्रारंभ और दोपहर ‌11.25 पे
मोक्ष यानी समापन होगा।
,
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई दिन सोमवार को लगने जा रहा है. इस दिन वैशाख पूर्णिमा है,चंद्र ग्रहण का सभी रा​शियों पर प्रभाव पड़ेगा।
आइए जानते हैं कि किन राशिवालों को रहना हैं सावधान।
इस दिन वैशाख पूर्णिमा है, य​ह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 07 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और इसका मोक्ष यानी समापन 11 बजकर 25 मिनट पर होना है. हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल नहीं होगा. सूतक काल में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं।इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल न होने की वजह से सभी कार्य पूर्ववत होते रहेंगे. साल का पहला चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक महासागर, पश्चिमी यूरोप, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, उत्तर-दक्षिण अमेरिका आदि के क्षेत्रों में ही दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा कुछ यानी पांच राशि वाले रहें सावधान।
*चंद्र ग्रहण से ये राशिवाले रहें सावधान*
मेष: चंद्र ग्रहण का मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें. मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है. वाद विवाद से बचें, नहीं तो आपका बनता काम भी खराब हो सकता है।

मिथुन: इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के समय में अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. यदि सर्तक नहीं रहेंगे, तो आपके साथ विश्वासघात हो सकता है. आप विरोधियों के साजिश का शिकार हो सकते हैं. कोई भी फैसला करते समय बहुत ही अच्छी तरह से सोच समझ लें. अपने खान पान पर ध्यान दें। वरना सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. संयम से काम लें।

कर्क: चंद्र ग्रहण के समय कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए. भगवान शिव की कृपा से ही चंद्र देव का दोष दूर हुआ था. आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और इन पर ही ग्रहण है. इस स्थिति में आप ॐ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं. आपको अपनी वाणा एवं आचरण पर नियंत्रण रखना होगा. वाद विवाद करने से लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक: साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में ही है. ऐसे में इस राशि के जातकों को ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है. परिवार में माता-पिता की बातों को धैर्य के साथ सुनें और उस पर वाद विवाद से बचें. चंद्र ग्रहण के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है, इससे बचने के लिए योग या ध्यान करें. वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु: चंद्र ग्रहण के कारण धनु राशि के जातकों की फिजूलखर्जी बढ़ सकती है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. ऐसे हालत में कोई भी निवेश करने से पहले सोच समझ लें या किसी विशेषज्ञ से सुझाव ले लें, वरना लाभ की जगह नुकसान हो सकता है.​ बिजनेस से जुड़े लोगों को थोड़ा लाभ हो सकता है. आपकी राशि के लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें. वाद विवाद को सुलझाने की कोशिश करें, उसे बढ़ाने से बचें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment