मध्य प्रदेश जयंत की टीम ने ओबरा पीडी टीम को हराकर पांचवी बार कप कब्जा किया

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र ओबरा के गांधी मैदान स्टेडियम में चल रहे ओबरा क्रिकेट कप का फाइनल मैच टीम जयंत और ओबरा टीम पीडी के बीच 10-10 ओवर का खेला गया जयंत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 65 रन बनाए मैच जीतने के लिए ओबरा पीडी को 66 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए ओबरा पीडी की टीम 10 ओवर में 56 रन ही बना सकी। बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन का इनाम जयंत टीम के खिलाड़ियों को दिया गया प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष युवा समाजसेवी रमेश सिंह रहे
रमेश सिंह जी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उत्पादन निगम लिमिटेड डीजीएम ई0 अजय कुमार राय, ओबरा एसडीएम रमेश कुमार, ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद प्रतियोगिता के संरक्षक सौरव अग्रवाल समाजसेवी मिंटू राय आदि लोग मौजूद रहे टूर्नामेंट प्रतियोगिता का संचालन संकटमोचन द्वारा किया गया मैच के निर्णायक की भूमिका में अरविंद कुमार यादव एवं कलीम खान रहे। प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी सदर विधायक भूपेश चौबे के द्वारा दिया गया उप विजेता ट्रॉफी ईo अजय कुमार राय,ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद जी के द्वारा दिया गया विजेता टीम को नगद धनराशि के रूप में ₹31000 एवं उप विजेता टीम को ₹21000 का चेक उपहार स्वरूप दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment