दीपू तिवारी,
पिपरी,सोनभद्र
पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत पिपरी के कल्याण मंडप में एक मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 12 मई की रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 10, दिनांक 12-05-2022 को अपने पड़ोसी की शादी समारोह में पास ही स्थित कल्याण मंडप पिपरी गए हुए थे। रात के लगभग 12:30 बजे ,सर्वेश चौरसिया ,शिव कुमार चौरसिया पीयूष चौरसिया , 5-6 लोगों के साथ आए और आइसक्रीम मांगने लगे। आइसक्रीम काउंटर पर भीड़ होने की वजह से आइसक्रीम देने में थोड़ी देर हो गई। इसी बात को लेकर पहले तो इन लोगों ने गाली गलौज किया फिर दीपक सिंह की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे दीपक सिंह के दोनों हाथ टूट गये।
पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

