पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल  मीरजापुर  ने सोनभद्र के दुद्धी सर्किल की अपराध समीक्षा करते हुए प्रभारी निरीक्षको  को दिए गये आवश्यक निर्देश

---Advertisement---

सेराजुल होदा, 

दुद्धी, सोनभद्र

सर्किल दुद्धी के अंतर्गत थाना दुद्धी, विंढमगंज, बभनी,बीजपुर, म्योरपुर के लंबित विवेचनाओं के संबंध में दिनांक 13-05- 2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर”रामकृष्ण भारद्वाज “द्वारा समीक्षा की गई तो पाया गया कि दुद्धी सर्किल की विवेचनाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जो विवेचना लंबित हैं उन विवेचनाओं का सम्यक ज्ञान न ही क्षेत्राधिकारी न ही थाना प्रभारी को है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इनके द्वारा अपने अधीनस्थों की विवेचनाओं की समीक्षा सतही ढंग से नहीं किया जा रहा हैl पर्चाजात विलंब से क्षेत्राधिकारी कार्यालय में भेजा जा रहा है इस संबंध में क्षेत्राधिकारी/थानाप्रभारी को निर्देशित किया गया कि अर्दली रूम के समय सीसीटीएनएस के माध्यम से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करें l

2. – विगत वर्ष की तुलना में गैंगेस्टर/ गुंडा /110 G की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है, बीट सूचना दर्ज़ कराकर अवलोकन करे कि कार्यवाही किया गया है कि नही तथा भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों को थाना दिवस रजिस्टर में अंकित कराकर राजस्व विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान कराना सुनिश्चित करें l

3- विवेचनाओं का पर्यवेक्षण किया गया जिसमें महिला संबंधित अपराधो sc/st ,माफियाओं तथा थाने व जनपद के टॉप -10 अपराधियों के विरुद्ध गुंडा , गैंगस्टर ,14(1)के अंतर्गत जब्तीकरण कराते हुए ऐसे अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण कराते हुए त्वरित कार्रवाई व कठोरतम कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है ।
————————–

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment