सुबह 18 वर्षीय किशोरी ने सोन पुल से लगाई छलांग।

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । थाना क्षेत्र के सोन पुल पर शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे उस समय कौतूहल मच गया जब एक 18 वर्षीय किशोरी ने चोपन पुल से सोन नदी में छलांग लगा दिया यह मंजर देख सुबह टहलने गए लोग देख दंग रह गए और लोगों द्वारा तत्काल इस घटना की जानकारी 112 पीआरबी वैन को दिया गया जिसके मौके पर पहुंची 3088 पीआरबी व 4218 के जवानों ने लोगों की मदद से किशोरी को सोन नदी से बाहर निकालकर तत्काल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के उपचार के बाद किशोरी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन भारती पुत्री पप्पू भारती उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी जमुअल थाना जुगैल अपनी चाची के घर लालगंज आई थी प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किशोरी किसी से मोबाइल फोन पर बात करते करते पुल से छलांग लगा दी वहीं पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है चिकित्सकों के मुताबिक लड़की को कमर में काफी चोट आई है समाचार लिखे जाने तक किशोरी का का इलाज जारी था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment