जिलाधिकारी ,सोनभद्र ने सभी अनुभागों के प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियेें

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

सोनभद्र, आज दिनांक 12 मई, 2022
नवागत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री शहदेव कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को पूर्वान्ह् में कलेक्ट्रेट में स्थापित अनुभागों एवं विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न अनुभागों/विभागों के जिम्मेदारों को बेहतर साफ-सफाई के लिए दायित्वबोध किया। उन्होंने जिला एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र, रिकार्ड रूम अनुभाग, मुख्य राजस्व लेखाकार, जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, नजारत अनुभाग, भूलेख अनुभाग, पंचायत एवं स्थानीय निकाय कार्यालय, ई0आर0के0/आंग्ल अनुभाग कक्ष, राजस्व सहायक, न्याय सहायक, जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण आदि विभागों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी अनुभागों के प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियेें। उन्होंने कहा कि कार्यालय के कार्याे को सम्पादन कराने की जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारियों की है, लिहाजा अधिकारी अपने विभागीय कार्याें के सम्बन्ध में आदेशों एवं निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करने के उपरान्त ही अपने मातहतों को पूरी तरह से समझाकर ही पत्रावली की कार्यवाही शुरू कराये। इस दौरान उन्होंने फाइलों के रख-रखाव का जायजा लिया और सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि फाइलांें के रख-रखाव का ऐसा सिस्टम बनाया जाये कि जरूरत पड़ने पर फाइलों को आसानी से निकालकर कार्य किया जा सके। इस दौरान श्री रामलाल यादव प्रशासनिक अधिकारी, श्री ए0के0 गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment