अवैध खनन के खिलाफ खनन अधिकारी का फूंका पुतला, लखनऊ में करेंगे अनशन।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में बालू,पत्थर के अवैध खनन के खिलाफ आज कान्वेंट तिराहे पर शाश्वत मंच ने खनन अधिकारी का पुतला फूंका। मुख्यालय लखनऊ में अनशन की चेतावनी भी दी है। शाश्वत मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा ने कहा कि पिछले दिनों खनन अधकारी को ज्ञापन देकर बालू, पत्थर में अवैध खनन पर रोक लगाने और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा की गई थी। पत्र में सोन संगम स्थल स्थल अवैध बालू खनन रोकने और बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के ग्राम समाज भूमि पर अवैध खनन करने की शिकायत की गई थी। इसके बाद भी वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। अवैध खनन में अधिकारी लिप्त हैं। सर्वेयर पाल पर अवैध खनन कराने और कई खदानों में पार्टनर होने का आरोप भी लगाया। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अवैध खनन में लिप्त लोग योगी जी की हुकूमत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन अधिकारी खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन के मौके पर मंच के संयोजक के अलावा संदीप सोनकर, पवन भारती, विकास पासवान, गिरजा शंकर राज अली, परवेज खान, जितेंद्र भारती आदि शामिल रहें। बता दें कि विगत वर्ष लखनऊ में यूपी के सीएम के गाड़ी के काफिले के आगे श्याम मिश्र कूद गए थे। उस वक्त भी अवैध खनन का मुद्दा ही था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment