अनपरा बारातियों से भरी पिक अप अनियंत्रित होकर पलटी तीन की मौत 5 घायल

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र  थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के पास बुधवार की देर रात बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें डिबुलगंज स्थिति संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां तीन को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, वाहन चालक सहित दो की हालत गंभीर पाए जाने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अनियंत्रित होकर पलट गई पिकअप बता दें कि पिपरी थाना क्षेत्र के कुआरी -मकरा इलाके के पाटी गांव से एक पिकअप बारातियों को लेकर मैनहवा, धुर्वाह गांव के लिए जा रही थी। रेणुकूट और अनपरा के बीच स्थित खजुरा गांव के पास जैसे ही पिकअप पहुंची वहां अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए और पिकअप में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने देखते ही तीन को मृत घोषित कर दिया और पिकअप चालक सहित दो को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment