अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र । हाथीनाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत साऊडीह के जंगल में संदिग्ध परिस्थिती में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाथी बृहस्पतिवार को अमरनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय सुरेश यादव निवासी ग्राम साऊडीह थाना-हाथीनाला जनपद सोनभद्र ने सूचना दिया कि मेरा लड़का आशुतोष कुमार यादव उम्र करीब 22 वर्ष ने गांव से ही पाटीदारों के यहां से बरात में झारखंड गया था और समय लगभग 4:30 बजे घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर जंगल के जंगली पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर उप निरीक्षक कोमल यादव मय फोर्स घटना स्थल पहुंचकर शव को उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि भेज पुलिस जांच में जुट गई।

