।चार दशको से अधिक समय से कलुआ बंधी को बलुई बंधी से जोड़कर पानी स्टोर कराकर नहरो के माध्यम से कई गांव के किसानो के खेतो मे सिचाई के लिए पानी छोडने की लम्बे समय से चली आ रही मांग का सपना जल्द साकार होता दिख रहा है,समाज कल्याण एंव अनुसूचित/जनजाति राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान किसानो ने बलुई बंधी से कलुआ बंधी को जोड़कर पानी स्टोर करने की मांग रखी थी इस पर राज्य मंत्री ने इस कार्य के लिए ग्रामीणो को आश्वस्त किया था इस कार्य को जल्द कराया जाएगा।
राज्य मंत्री ने 1 अप्रैल 2022 को जल शक्ती मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र भेज कर अपने ओबरा बिधानसभा के राबर्टसगंज ब्लाक के बलुई बांध से कलुआ बंधी को जोडने के लिए ऐतिहासिक पहल कर दी उसके बाद जल शक्ति मंत्री ने अपनी सहमती देते हुए प्रमुख सचिव सिचाई विभाग को प्रेषित कर जल्द इस कार्य को पुरा करने को आदेशित कर दिया है। कलुआ बंधी मे पानी मिल जाने पर करगरा,मीतापुर,चिरूहुली समेत कई गांवो के किसानो को अपने खेतो के साथ जंगली पशु पंछियो को पानी पीने के लिए मिलने लगेगा। करगरा,मीतापुर, चिरूहुली के गांवो के किसानो ने समाज कल्याण राज्य मंत्री को पहल को सराहना एंव आभार प्रकट करते हुए कहा की यह कार्य क्षेत्रीय किसानो के लिए मील का पत्थर साबित होगा।खेतो मे सिंचाई के लिए पानी मिलने से निश्चय ही किसानों की आय दोगुनी होगी।

