हिंडालको द्वारा यात्रियों के लिए बस स्टैंड पर लगाया वाटर कूलर।

---Advertisement---

शाहे नूर हशन
रेनूकूट/सोनभद्र।

आज दिनांक 12/05/22 को हिंडालको मैनेजमेंट के द्वारा बस स्टेण्ड पर जहाँ सफर कर रहे लोग कुछ देर के लिए ठहरते हैं और उनकी सबसे प्रमुख जरूरत पीने का पानी होता हैवहाँ हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा पीने की पानी की व्यवस्था करते हुए वाटर कूलर का उद्घाटन हिंडालको के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) श्री एन. नागेश ने HR हेड श्री जसवीर सिंह, CHRO समीक बसू , जनसम्पर्क प्रमुख संजय सिंह आदि अधिकारियों के साथ मिल कर किया । श्री नागेश के द्वारा उद्घाटन कर पहला पानी का गिलास नगर पंचायत रेनूकूट अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री डब्लू सिंह को पीने को दिया ।पानी पीने के उपरान्त डब्लू सिंह ने बस स्टैंड पर हिंडालको द्वारा लगाए गए वाटर कूलर के लिए हिंडालको मैनेजमेंट का साधुवाद किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment