अशोक मद्देशिया
ओबरा/सोनभद्र। जनपद के ओबरा स्थित राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के प्रांगण में ही राज्य विश्वविधालय की स्थापना किये जाने हेतु प्रदेश के समाज कल्याण,अनुसूचित जाति एवं जनजाति राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया है।उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद के छात्र नेताओं एवं पूर्व छात्र नेताओं ने हस्ताक्षर युक्त दिए प्रार्थना पत्र के द्वारा मांग करते हुए बताया था कि जनपद मिर्जापुर मंडल में शहरी क्षेत्र में राज्य विश्व विद्यालय तथा ग्रामीण इलाके में राज्य विश्वविद्यालय हेतु 20 एकड़ भूमि की व्यवस्था किये जाने से संबंधित प्रस्ताव को जनपद सोनभद्र स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की जमीन को पर्याप्त बताया था। ऐसे में दूर दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर ही विश्वविद्यालय में अध्यन करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।जिसके लिए इस विषय में लोगो द्वारा सुझाव भी दिया गया है।
राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने बताया कि छात्र-छात्राओं के हित को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जिले के छात्र छात्राओं को बेहत्तर शिक्षण की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ओबरा में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाना अत्यंत आवश्यक होगा।जिसके लिए वे सबंधित विभाग को आदेशित करें।
राजकीय महाविधालय ओबरा के प्रांगण में ही राज्य विश्वविधालय की स्थापना किये जाने हेतु प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री ने ज्ञापन सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, May 12, 2022 7:52 AM
---Advertisement---

