रात्रि दो बजे अचानक सब्जी विक्रेता की दुकान में लगी पूरा दुकान जलकर खाक।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
‌‌ संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। रेलवे रामलीला मैदान में स्थित सब्जी मंडी में कल की रात्रि लगभग दो बजे अचानक लगी से पूरा दुकान जलकर खाक हो गया।
दुकानदार मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि नित्य की भांति कल रात्रि हम अपने लड़के साथ लगभग बारह बजे रात्रि में दुकान बन्द करके घर चले गए। खाना खाकर सो गए लगभग एक बजे बोलोरो चालक ने बताया कि आपके दुकान में लगा हैं बहुत तेज आग निकल रहा हैं हम और हमारा पूरा परिवार भागे-2 आए तो देखें कि पूरा दुकान से तेज-2 आग निकल रहा हैं। आनन-फानन में हम पूरे परिवार सहित स्थानीय निवासियों के मदद से बाल्टी के पानी आग बुझाने लगे लेकिन आग की लपट इतना तेज था कि आग पर काबू पाना मुश्किल था फिर लोगों ने फायर ब्रिगेड दूरभाष से सूचना दिया सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब आग पर काबू पाया गया।
सब्जी विक्रेता ने बताया कि लगभग दस बोरा आलू, आठ बोरा प्याज और हरा सब्जी व बांस बल्ली तिरपाल सब जलकर खाक हो गया। कहा कि लगभग तीस हजार नुकसान हुआ हैं। परिजनों का कहना हैं हम किराए पर मकान लेकर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों के पठन-पाठन कराते थे अब हमारा सहारे जीविका का साधन छीन गया जिससे हमारे समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गया हैं पंचायत प्रशासन एवं जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment