युवक ने नशे में आत्महत्या का प्रयास किया

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र। थाना क्षेत्र अन्तर्गत दोपहर लगभग 12 बजे रेलवे पश्चिम केबिन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक नशे में धूत होकर देखते ही देखते विधुत रहित पोल पर चढ़कर गमछे का फंदा बनाकर देखते-देखते झूल गया, वहाँ पर काम कर रहे मजदूरों को जानकारी हुई तो तत्काल उसे फंदे से उतार लिया गया उसकी जान बच गई|
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न० एक पर कार्य चल रहा था जहाँ सोमवार को अचानक एक युवक नशे में धूत होकर पहुंचा और खंभे पर चढ़कर गमछे का फंदा बनाकर झूल गया गनीमत रहा कि खंभे में लाईन नहीं था वहीं समीप ही काम कर रहे मजदूरों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया आनन फानन में उसे उतार लिया गया जिससे उसकी जान बच गई उसके जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम राजेन्द्र केंवट पुत्र तेरस राम उम्र 36 वर्ष निवासी भांट पारा करौंद छत्तीसगढ़ अंकित था वहीं जीआरपी से इस बाबत जानने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment