भाजपा नेता राज वर्मा ने प्रभारी मंत्री सोनभद्र से मुर्धवा एवं खांड़पाथर में आरसीसी पटरी की मांग की

---Advertisement---

दीपू तिवारी, पिपरी,

रेनुकूट। सोनभद्र। आज पंचायती राज मंत्री उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री सोनभद्र के जिले में प्रथम दौरे पर भाजपा नेता राज वर्मा ने जिला मुख्यालय रावर्टसगंज में रेणुकूट के मुर्धवा एवं खांड़पाथर में व्याप्त गंभीर समस्या सड़क के दोनों ओर पटरी के ना होने एवं उससे उत्पन्न प्रदूषण एवं हो रहे दुर्घटनाओं की जानकारी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। राज वर्मा ने बताया कि मुर्धवां वी-मार्ट से लेकर खांड़पाथर तक सड़क के दोनों तरफ पटरी ना होने से गंभीर प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है और लोगों का आवागमन व सांस लेना दूभर हो गया है। प्रभारी मंत्री जी ने विषय को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या को जल्द ही हल कराने का आश्वासन दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment