म्योरपुर ब्लाक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे की चढ़ीभेंट

---Advertisement---

बग्घा सिंह/अशफाक कुरैशी)

सोनभद्र / म्योरपुर्। / बीजपुर / स्थानीय ब्लाक परिसर के सभागार में शनिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सचिवों पर विकास कार्यो में जमकर अनियमितता एवं कमीशन खोरी का आरोप लगया।

 

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि सदस्यों को निर्माण कार्य में महत्व नहीं दिया रहा है और कार्य की गुणवत्ता को प्रभावित किया जा रहा है। जबकि प्रदेश सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात की जा रही है। पूर्ति निरीक्षक को भी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जम कर खड़ी खोटी सुनाई। खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने पिछली कार्यवाही को पढ़ कर सुनाया गया। जिसकी पुष्टि कराने के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य भड़क उठे। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रो में गहराती पेय जल समस्या, अनियमित विद्युत कटौती एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, कृषि,पशुपालन की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नौडीहा प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रसव के दौरान परिजनों ने धन वसूली की जा रही है। जिससे प्रसूता महिलाएं सरकारी अस्पतालों में जाने कतराती है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि बेंच घोटाले में कमीशन की रकम ऊपर तक के अधिकारियों को भेजा गया जबकि वसूली सिर्फ प्रधान व सचिवों से किये जाने की नोटिस जारी कर शोषण किया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख मान सिंह ने ब्लॉक कर्मियों और अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपेक्षा न करे और विकास कार्यो तथा शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली पानी राशन वितरण में पारदर्शिता बरती जाए। इस मौके पर एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र, जिला पंचायत सदस्य सुषमा संगीता जायसवाल, रमेश कुमार, प्रेम यादव, अशोक मौर्या, दिनेश जासवाल बेद प्रकाश मिश्रा, राजन सिंह, तेजू राम गौतम, महेश कुमार आदि थे। संचालन खंड विकास अधिकारी व अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख ने किया।
और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का जो भी कार्य होगा वाह कार्य
ठेकेदार द्वारा होगा

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment