अशोक मद्धेशिया*
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। ओबरा,चोपन, डाला से रावटसगंज चलने वाले आटो चालक परिवहन विभाग एवं यातायात के नियमों को नही मानते हैं तभी तो परिवहन विभाग,यातायात पुलिस के बिना डर भय प्रति दिन जहां मन आया वहीं बीच सड़क पर सवारी बैठाने या उतारने लग जाते हैं जिसे प्रतिदिन अपने आंखों से देखने के बावजूद यातायात प्रशासन मौन क्यों हैं क्या कारण या मजबूरी है।

आप सभी को बताते चलें कि मारकुंडी के उपर टोल टैक्स से थोड़ी दूर सम्भागीय परिवहन विभाग का कार्यालय राजकीय राजमार्ग पर स्थित है। क्या एआरटीओ को या उनके कर्मचारियों को इन आटो चालकों द्वारा मनमाने ढंग से ओवरलोड सवारी लादने या बीच सड़क पर आटो रोककर सवारी उतारने लगते हैं या सवारी वाहन पर सब्जी, अन्य सामग्री लादकर मनमाने ढंग से चलने का पत्ता क्या यातायात पुलिस को मालूम नहीं मालूम हैं।
अभी लगभग दस दिन पहले उ. प्र. प्रमुख सचिव का आदेश प्रदेश के जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक महोदय को लिखित आदेश आया था कि कहीं अवैध स्टैंड ना रहे या अवैध वसूली ना हो अवैध वसूली करने वालों पर शासनादेश एवं परिवहन एक्ट के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करे,इस प्रकरण पर सूत्रों की मानें तो इन आटो चालकों को गरीब समझकर प्रशासन के लोग जान बूझकर निगाह बचाते हुए इनको कुछ बोलने या कारवाई नहीं करना चाहते हैं।
जिसका नतीजा यह हैं कि इन आटो चालकों मन बढ़ गया है तभी तो ऐ लोग मनमाने ढंग आटो खड़ा करना, ओवरलोड सवारी बैठाना एवं उपर से नीचे तक सब्जी लादने के बाद यदि रास्ते सवारी मिल गई उसे साइड में खड़ा करके या बैठाके चलते हैं।कभी कभी तो ऐसा होता है कि अनट्रेंड आटो चालक किसी अन्य गाड़ी को ओवरटेक करते समय एक्सीडेंट की चपेट में आ जाते हैं।जिसके कारण आटो में बैठै सवारी असमय काल के गाल में बिना कसूर के समा जाते हैं।
जबकि परिवहन विभाग का नियम हैं कि टैक्सी में पास या कामर्शियल वाहन चलाने के लिए चालक के पास कामर्शियल ड्राइवरी लाइसेंस होना चाहिए लेकिन जनपद में आटो चलाने वाले ज्यादातर आटो चालकों के पास प्राइवेट लाइसेंस हैं और उसी लाइसेंस पर ऐ आटो चालक कमर्शियल में पास आटो चलाते हैं। इस पर भी एआरटीओ सोनभद्र, यातायात पुलिस को नियमानुसार एक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर इस तरह के लाइसेंस पर टैक्सी में पास वाहन को प्राइवेट लाइसेंस पर कमर्शियल वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई कर सभी चालकों को लाइसेंस कमर्शियल कराने का निर्देश देना चाहिए जिससे भविष्य में किसी तरह की अनहोनी दुर्घटना हो तो बीमा कंपनी से सवारी या चालक के मृतक होने पर बीमा कंपनी से मुआवजा राशि लेने किसी तरह के कानूनी अड़चनों राहत मिले।
नगर के सम्भ्रांत निवासी, दुकानदारों ने शासन के शासनादेश के अनुसार नवागत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित कराते हुए जगह-जगह सवारी बैठाने के लिए आटो खड़ा करने वाले आटो चालकों करने वालों पर जनहित में सख्ती बरतने का निर्देश दिया जाना चाहिए।
बस स्टैंड,सिन्दुरिया रोड, फ्लाई ओवर पर बेतरतीब खड़े आटो देते किसी अनहोनी दुर्घटना को दावत।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, May 7, 2022 7:47 AM
---Advertisement---

