क्या यहीं हैं लालबहादुर शास्त्री, गांधी,सुभाषचंद्र बोस,वल्लभ भाई चन्द्रशेखर आज़ाद, के सपनों का भारत।
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। इन दिनों पूरे नगर के कोने-कोने में कबाड़ बीनने वाले और भीख मांगने वाले नाबालिग बच्चे पूरे नगर के कोने-कोने देखे जा सकते हैं सर्वप्रथम इसके लिए दोषी इनके गैर जिम्मेदार माता-पिता है।
आजादी का लगभग (74) वा वर्ष चल रहा हैं, लेकिन देश बदहाली वाली सुरतेहाल अभी तक पूर्ण रूप से नहीं बदली।
लोकप्रिय प्रधानमंत्री के आहवान पर पूरे देश आजादी का जगह- जगह ओर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों द्वारा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो चोपन से सटे गांव पटवध और मध्य प्रदेश से ट्रेन बहुत सारे भिक्षा मांगने वाले भिक्षु परिवार और बच्चों सहित भारी संख्या में प्रतिदिन भीख मांगने आते हैं और अपने बच्चों मांगने कूड़ा में लगाकर अपने दूर से देखते रहते और शाम होते ही या तो घर चले जाते हैं या रेलवे रामलीला मैदान खाना बनाकर खाते हैं इन बच्चों के माता-पिता की ओछी मानसिकता से ऐ बच्चे अपने बदहाली जीवन जीने पर मजबूर हैं जो देश और समाज के लिए बदनूमा दाग हैं।
जैसे ही बड़ी या छोटी आती हैं ऐ बच्चे चार पांच की संख्या एकत्र होकर मांगने लगते हैं जिससे यात्रा करने वाले राहगीर और मार्केट के दुकानदार परेशान हो जाते हैं ऐ बच्चे इतने ट्रेंड होते हैं कि बिना भीक्षा लिए पीछा नहीं छोड़ते हैं।
स्थानीय सम्भ्रांत निवासियों ने बाल श्रम कल्याण विभाग का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग कियाकि इन बच्चों के कार्य पर निगरानी करते हुए इनको सही स्थान पर पहुंचाया जाए और इनके पठन-पाठन की शासन द्वारा आई सुविधा को मुहैया कराते हुए समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जाए जो देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना हैं जो मूल-मंत्र सबका साथ सबका विकास तभी देश की सूरत बदलेगी।

