नहर मे डूबने से अधेड़ की मौत 18 घण्टे बाद मिला शव

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव में नहर में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी मुन्ना यादव उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र सीताराम यादव बीते गुरुवार को अपनी गाय भैंस को चराने गए थे जो गांव से कुछ दूरी पर चरा कर शाम करीब चार बजे नहर पार कर वापस आने लगे मुना तैरना नही जानते थे जिससे पशुओंके साथ भरी नहर में उतर गए ज्योही बीचो-बीच गए पशु की पूछ हाथ से छूट गयी और डूब गए पशु तो नहर पार कर गए। नित्य दिन की भांति पशु अपने आप घर पहुंच गए ।देर रात तक जब मुन्ना यादव घर नहीं पहुंचे तो घरवाले परेशान होकर खोजबीन में लग गए खोजबीन से पता चला कि गांव के ही रामपति यादव ने नहर में एक लाठी को पाए हैं जिससे कयास लगाया जाने लगा कि शायद वह नहर में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने कैनाल विभाग को सूचना देकर नहरको बंद कराया गया साथ ही करमा पुलिस को भी सूचना दी गई ।करमा पुलिस मौके पर पहुंची परंतु पानी अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया धीरे-धीरे पानी कम होने पर शुक्रवार को करीब 18 घण्टे बाद 10:30 बजे मुन्ना यादव की लाश नहर में ही मिल गयी । इस घटना से परिवार जनों में कोहराम मच गया गांव में मातम छा गया ।एस एस आई विनोद कुमार यादव ने बताया कि पिता सीताराम यादव के द्वारा मिली तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment