ओबरा ब्वायज ने दुशान चैलेंजर को 8 विकेट से हराया 8वां ओबरा क्रिकेट कप का पांचवा दिन

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । आठवें कप प्रतियोगिता के पांचवे दिन का पहला मुकाबला दुशान चैलेंजर बनाम ओबरा बॉयज के बीच निर्धारित 10-10 ओवरों का मुकाबला खेला गया आज के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी भोला प्रसाद कनौजिया रहे,ओबरा सी चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर ओबरा ने निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 19 रन ही बना सकी, चैलेंजर के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सके, ओबरा ब्वॉयज के सबसे सफल गेंदबाज राहुल रहे जिन्होंने 2 ओवर में 1 रन देकर 3 विकेट लिए, जवाब में उतरी ओबरा बॉयज की टीम 2 विकेट खोकर आसानी से यह मुकाबला 2 ओवर में ही यह मैच अपने नाम कर लिया, ओबरा बॉयज के खिलाड़ी राहुल को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया जिन्हें आज के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी
भोला प्रसाद कनौजिया के द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया, दूसरा मुकाबला ओप्पो अटैक ओबरा बनाम आर एन सी बिल्ली ओबरा के बीच खेला गया, निर्धारित 10 ओवरों के मुकाबले में ओप्पो अटैक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करते हुए ओप्पो अटैक ने 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 79 रनो का लक्ष्य रखा, जिसमे आफताब के 32 रन और रवि यादव के 25 रन सर्वाधिक रहे, आर एम सी के सबसे सफल गेंदबाज अर्जुन रहे जिन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए जवाब में उतरी आर एम सी बिल्ली ओबरा की टीम पूरे विकेट खोकर रनो पर 57 रन ही बना सकी, रोमांचक मैच में ओप्पो अटैक ओबरा विजेता हूई आर एम सी बिल्ली के सबसे सफल बल्लेबाज मनोज रहे जिन्होंने 18 रनो का योगदान दिया, ओप्पो अटैक के सबसे सफल गेंदबाज शुभम उर्फ बिक्कू रहे जिन्होंने 3 ओवर में 8 रन देकर 4 विकट लिए इस मैच का मैन ऑफ द मैच अच्छा प्रदर्शन करने हेतु युवा गेंदबाज ओप्पो अटैक ओबरा टीम के शुभम को दिया गया, मैच में निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह व अक्षय पटेल रहे, स्कोरर की भूमिका में शुभम जायसवाल रहे, कॉमेंटेटर की भूमिका में संकट मोचन झा रहे,आज प्रतियोगिता में आयोजन के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह,आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, आशुतोष सिंह , बृजेश शर्मा,संदीप सिंह,सोनल,दीपू मिश्रा,सूरज,प्रदीप कनौजिया एवं दर्शक मौजूद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment