नगर उटारी को ओबरा हंशवाहिनी ने हराया। 8वां ओबरा कप का आज चौथा दिन

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र । प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मुकाबला नगर उटारी झारखंड बनाम ओबरा हंशवाहिनी के बीच निर्धारित 10-10 ओवरों का मुकाबला खेला गया आज के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह रहे,हंशवाहिनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए हंशवाहिनी ओबरा ने निर्धारित 10 ओवरों में 81 रनो का लक्ष्य रखा, हंशावाहिनी के बल्लेबाज प्रेम ने ताबड़तोड़ 51 रनो की आतिशीपारी खेली, झारखंड के सबसे सफल गेंदबाज अभिषेक रहे जिन्होंने 15देकर 2 विकेट लिया, जवाब में उतरी नगर उतारी की पूरी 52 रनो पर सिमट गई ,नगर उतारी के सबसे सफल बल्लेबाज अतुल रहे जिन्होंने 15 रन बनाए बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार न कर सका। हंशवाहीनी ओबरा के सबसे सफल गेंदबाज अर्जुन रहे जिन्होंने 2 विकेट लिया, इस मैच का मैन ऑफ द मैच हंशवाहिनी ओबरा के खिलाड़ी प्रेम को जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा संदीप सिंह के द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया, दूसरा मुकाबला केकेसी ओबरा बनाम दुशान चैलेंजर ओबरा के बीच खेला गया, निर्धारित 10 ओवरों के मुकाबले में दुशान चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करते हुए दुषान ने 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 93 रनो का लक्ष्य रखा, जिसमे रोहित के 26 रन और अभिषेक के 21 रन सर्वाधिक रहे, केकेसी ओबरा के सबसे सफल गेंदबाज आशीष रहे जिन्होंने 2 विकेट लिए जवाब में उतरी केकेसी ओबरा की टीम 5 विकेट खोकर रनो पर 85 रन ही बना सकी, रोमांचक मैच में दुशान चैलेंजर ओबरा विजेता हूई केकेसी ओबरा के सबसे सफल बल्लेबाज श्रीसंथ यादव रहे जिन्होंने 45 रनो का पारी खेली दुषाण चैलेंजर के सबसे सफल गेंदबाज अभिषेक रहे जिन्होंने 1 विकट लिए इस मैच का मैन ऑफ द मैच अच्छा प्रदर्शन करने हेतु युवा बल्लेबाज केकेसी ओबरा टीम के श्रीसंथ यादव को दिया गया, मैच में निर्णायक की भूमिका में प्रदीप शर्मा व अक्षय पटेल रहे, स्कोरर की भूमिका में शुभम जायसवाल रहे, कॉमेंटेटर की भूमिका में संकट मोचन झा रहे, आज प्रतियोगिता में आयोजन के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह,आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, आशुतोष सिंह, प्रदीप कनौजिया, संदीप सिंह,दीपू,सूरज मिश्रा,सोनल,ब्रजेश शर्मा, आदि लोग उपस्थित हुए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment