बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर(सोनभद्र):जहां भीषण गर्मी के कारण जलस्तर नीचे चला गया हैंडपम्पों ने पानी देना बंद कर दिया जिसके कारण क्षेत्र में पानी की किल्लत हो रही थी बुधवार को आयी आंधी तूफान बारिश के कारण विधुत आपूर्ति ठप हो जाने से पानी की किल्लत हो गयी।ग्रामीण टैंकरो का पानी पीने को विवश हो
गए। कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर में भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। बच्चों को पीने के पानी की समस्या उतपन्न हो गयी वही मिड डे मील का खाना बनाने के लिए पानी नही था तो हो हल्ला होने के बाद ग्राम प्रधान ने एक टैंकर पानी का भेजा जब जाकर बच्चों के लिए खाना बना व पीने के लिए पानी की व्यवस्था हुई।
भीषण गर्मी में जलस्तर नीचे चला गया हैंडपम्पों ने पानी देना बंद दिया प्रधान मोन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, May 5, 2022 11:03 AM
---Advertisement---

