अनपरा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के 02 सदस्यों को डीजल चोरी करते हुए किया  गिरफ्तार,  चोरी किया गया 100 लीटर डीजल बरामद –

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

अनपरा, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.05.2022 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा ककरी झूलनटाली के पास से डीजल चोर गिहोह के 02 सदस्यों 1- विजय बहादुर उर्फ दउवा पुत्र स्व0 हीरा लाल निवासी ककरी थाना अनपरा सोनभद्र, 2- अमृत लाल यादव उर्फ दिनेश यादव पुत्र शिव नरायन यादव निवासी रेहटा थाना अनपरा सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 100 ली0 डीजल बरामद किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 70/2022 धारा-379,411,414 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया । उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है व ये इससे पहले भी डीजल चोरी के मामले में जेल जा चुके है।

 

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment