साइकिल सवार वृद्ध की गिरकर मौत

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया

क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे साइकिल सवार व्यक्ति की गिरकर मौत हो गयी।सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।ग्राम पंचायत पनारी के बसगड़ा टोला निवासी हीरालाल उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र स्व सुख्खन सोमवार की सुबह साइकिल से किसी कार्यवश ओबरा की ओर आ रहा था।अभी वह कर्री मोड़ के समीप ही पहुँचा था कि अचानक ढलान होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने पुलिस को दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।मौत की सूचना पाते ही परिजनों एवं अगल-बगल पड़ोसियों में कोहराम मच गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment