कोरोना के बाद खुले में मनी ईद ,अकीदतमंदों में दिखा गजब का उत्साह

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/ सोनभद्र|दो वर्षों के बाद कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद इस बार ईद का पर्व स्थानीय क़स्बे में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ,तड़के सुबह से नए नए पोशाक पहनकर मुस्लिम बंधु व बच्चे ईदगाह पहुँचने लगे जहां ईद की नमाज अदा की | दुद्धी में सुबह 8 बजे से ईदगाह में नमाज अदा की उसके बाद साढ़े 8 बजे से दुद्धी जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गयी ,गाइडलाइन का पालन करएनएच पर नहीं पढ़े जाने से आवागमन सुचारू रुप से जारी रहा| इसके बाद मुस्लिम बंधुओ ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद बधाइयां दी और घर जाकर सेवइयां व अन्य पकवानों का लुफ्त उठाया|इस दौरान अकीदतमंदो में गजब का उत्साह दिखा|
ईदगाह में हजरत नसीरे मिल्लत ने ईदुल फित्र की नमाज अदा कराई |हजरत नसीरे मिल्लत ने कहा कि रोजा के खत्म के मौके पर नमाज़े ईद शुक्राने के तौर पर अदा की गई| उन्होंने कहा अल्लाह ताला ,अल्लाह पाक वादे रोजा में नामज वाजिब फ़रमाई है |आज के दिन बेशुमार गुनहगारों की मग़फ़ेरत की जाती है|अल्लाह ताला हर साल माहे रमजान रोज़ा फर्ज किया| और हर मुसलमान इस महीने में पूरे रमजान रोजा रखते हैं|15 सौ साल गुजर गए ,इसके पहले के उम्मतों ने भी रोजा फर्ज किया था| अपने अपने तौर पर हर जमाने के लोग रोजे का एहतराम करते थे|हजरत नसिरे मिल्लत ने कहा कि अल्लाह ताला हम सब की रोज़ो तराबी जिक्र व तिलावत और तमाम इबादत को अपनी बारगाह में कबुल फ़रमाकर हमे बार बार रमजान उल मुबारक की बहार और ईद की सच्ची ख़ुफ़िया नसीब फरमाए| अंत मे उन्होंने खुत्बे के बाद दुआ मांगी ,हिंदुस्तान के तमाम मुसलमानों और सभी धर्म समुदाय के लोगों के लिए अमन शांति की दुआ मांगी| इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एडिश्नल एसपी विजय शंकर मिश्र , एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ,सीओ आशीष मिश्रा ,प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ,एसएसआई शेषनाथ पाल ,क़स्बा इंचार्ज विमिलेश सिंह मय फोर्स मौजूद रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment