पन्नूगंज पुलिस द्वारा मार-पीट के प्रकरण में 04  अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

मुस्तकीम खान, सोनभद्र

दिनांक-02.05.2022 की रात्रि में थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचोखर में बिहार राज्य के थाना अधौरा क्षेत्र से बरात आयी थी जिसमें बरातियों व घरातियों के बीच आर्केस्ट्रा/तमाशा को लेकर दोनों पक्षों में हुयी मारपीट के सम्बन्ध में (बराती पक्ष) जवाहिर शाह पुत्र स्व0 रामधनी शाह निवासी सिकरी, थाना अधौरा, (बिहार राज्य) द्वारा थाना पन्नूगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसपर थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-147, 148, 149, 323, 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा घटित घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना पन्नूगंज को विशेष निर्देश दिये गये थे । आज दिनांक-03.05.2022 को उपरोक्त पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पचोखर मोड़ थाना पन्नूगंज से 04 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 01. चन्दन त्रिपाठी पुत्र स्व0 रमाशकंर त्रिपाठी 02. सुरेश पुत्र स्व0 कैलाश 03. बुडुक पुत्र स्व0 रामनाथ 04. सत्यप्रकाश पुत्र रामबृक्ष समस्त निवासीगण ग्राम पचोखर, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया तथा उक्त घटना में संलिप्त अकबर अली पुत्र अनवर शाह निवासी पचोखर, थाना पन्नूगंज फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1- चन्दन त्रिपाठी पुत्र स्व0रमाशकंर त्रिपाठी निवासी ग्राम पचोखर, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
2- सुरेश पुत्र स्व0 कैलाश निवासी ग्राम पचोखर, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
3- बुडुक पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी ग्राम पचोखर, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
4- सत्यप्रकाश पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम पचोखर, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 श्री आशीष कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 संतोष यादव, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
4- हे0का0 हरेन्द्र कुमार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
5- का0 रामजीत बिन्द, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment