अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र
। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के गौरव नगर स्थित ईदगाह पर मंगलवार को ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में नमाजियों से ईदगाह खचाखच भरी रहीं। रमजानुल मुबारक मौके पर बूढ़े, बच्चे भारी संख्या में ईदगाह पहुंचे। सुबह लगभग 8 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने ईदगाह पर तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई गई। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने सभी लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है यहां हमेशा मुहब्बत का राज रहा है
और हमेशा रहेगा ।बाद नमाजे ईद लोगों ने अपने खुदा से गुनाहों की तौबा करने के साथ अल्लाह के बताएं रास्ते पर चलने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई। अंजुमन कमेंटी के सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ ने सभी लोगों को आपसी भाईचारे सौहार्द के प्रतीक ईद की बधाईयां देते हुए नगर पंचायत के कर्मचारियों को ईदगाह की सफाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर समीम हैदर ,नायब सदर सरफराज अहमद, हाजी वकील अहमद,हाजी मुख्तार अहमद,डां मुन्ना ,सभासद मोजिब आलम, नाजिम खान, सभासद मोजिब आलम,चिराग अली, रियाज अहमद, एजाज अंसारी,नजमुद्दीन इदरीसी,सराफत अली,भाईजान एवं समस्त मुस्लिम बन्धुओं ने नमाज अदाकर गले लगकर एक दूसरे बधाई दी।
ईदगाह पर सुरक्षा के दृष्टिगत चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिह सुरक्षा कर्मियों के साथ चाक-चौबंद नजर आये।

