आबकारी नियमों की अवहेलना करते हुए मुख्य मार्केट के अस्थाई दुकान में चलता,लाइसेंसी सरकारी देशी दारु का ठेका।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।आबकारी विभाग की लापरवाही या मिलीभगत से राजमार्ग पर मुख्य मार्केट में सड़क के किनारे अप्रेल 2022 से अप्रेल 2223 का बोर्ड लगा सरकारी देशी दारू की दुकान आबकारी नियम को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहा हैं। ठीक उसी के बगल में सटे झोपड़ीनुमा दुकान में चिखना बिकता हैं जहां बैठकर लोग मदिरा का सेवन करते हैं जिसके कारण आम जनमानस में शासन के प्रति गलत सन्देश जा रहा हैं।
सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग को या तो जानकारी नहीं हैं या जानकार भी विभाग अनजान बना हुआ हैं। जबकि आबकारी विभाग का नियम है कि ठेका मिलने के बाद बकायदा दुकान की चौहद्दी स्थान मकान मालिक के नाम की जांच एवं जांच रिपोर्ट लगने के बाद लाइसेंसी ठीकेदार के नाम पर मानक के दारू की निकासी की जाती हैं।नियम तो यह भी है घनी आबादी में सरकारी मंदिरा की दुकान नहीं रहेगा अगर देखा जाए तो दुकान से ठीक पीछे सटे हुए रेलवे का आवासीय क्वार्टर है जिसमें रेलकर्मी परिजन सहित निवास करते हैं कुछ ही दूरी पर सामने रेल अधिकारियो का निवास है। अक्सर देखा गया हैं कि अगर दो तीन लोग बैठकर दारू का सेवन ज्यादा कर लेते हैं तो नशें की हालत में मारपीट करने लगते हैं जिससे आसपास का माहौल दूषित होता है।
नगर के गणमान्य निवासियों ने आबकारी विभाग का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग किया कि नियमानुसार सरकारी लाइसेंसी देशी दारू की दुकान संचालन कराया जाय जिससे स्थानीय लोगों में सही सन्देश जाए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment