अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने को लेकर पीसीएल ओबरा उपखंड अधिकारी ने सोमवार की शाम विद्युत सब स्टेशनो का औचक निरीक्षण किया। देर शाम विद्युत उपकेंद्रों पर उपखंड अधिकारी को देख कर्मचारियों में खलबली की स्थिति बनी रही। जवारीडाॅंड़ उपकेंद्र का औचक निरीक्षण के दौरान उन्होने ड्यूटी व रोस्टिंग रजिस्टर चेक किया।
उपखंड अधिकारी इं विमलेश सिंह ने बताया कि सब स्टेशन पर तैनात विद्युत कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर औचक निरीक्षण किया गया है। साथ ही साथ उन्होंने रोस्टिंग की सूचना सभी उपभोक्ताओं को देने के लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहाकि यदि सब स्टेशन पर कोई भी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान कोई भी विधुत कर्मी अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी।

