खाना बनाने के दौरान महिला संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी गंभीर हालत ख़राब

---Advertisement---

 

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर सोनभद्र बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांट्रैक्टर कॉलोनी में सोमवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आने से एक 22 वर्ष की महिला बुरी तरह से झुलस गई आनन-फानन में परिजनों ने झुलसी महिला को एनटीपीसी के धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए अन्यंत्र रेफर कर दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिहंद परियोजना के कॉन्टैक्टर कॉलोनी निवासी कार्लिता बाई उम्र 22 वर्ष पत्नी सुरेश कुमार सोमवार की दोपहर में घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी उसके कपड़ों में आग लग गई आग लगते ही चीखने चिल्लाने लगी चीख-पुकार सुन मौके पर दौड़े परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया आनन-फानन में उसे लेकर परियोजना के एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां महिला की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया आग बुझाने में महिला का पति सुरेश कुमार का भी दोनों हाथ जल गया आग चाहे जैसे भी लगी हो लेकिन कॉलोनी में लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा हो रही है मामले को देखते हुए पुलिस जांच द्वारा अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment