फॉसिल्स पार्क में अचानक लगी आग,वन विभाग ने काबू पाया।

---Advertisement---

अशोक कनोजिया, 

गुरमा,सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की शान विश्व की ऐतिहासिक धरोहर सलखन फॉसिल्स पार्क मे दोपहर में लगभग दो बजे अचानक आग की लेफेटे उठाने से अगल-बगल के लोगों में अफरा तफरी मच गयी।
यह तो संजोग अच्छा रहा कि समय रहते वन-विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर आग को पेड़ के पत्तों के टहनियों से पीट पीट कर आग पर काबू पा लिया जिससे स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली। जिससे सलखन के पास इस पार्क के एतिहासिक जीवाश्य सुरक्षित बच गया।
गुरमा वन दरोगा एस के दीक्षित ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा मुख्य गेट के सामने बीड़ी या सिगरेट पी कर फेंक देने से जो धुआं चिंगारी बन कर आग बन रही थी।उस पर तत्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया।इस मौके पर वन विभाग के अनील कुमार, ऋषिपाल सिंह,राम कैलाश आर्या,श्याम सुन्दर, कमलेश आदि लोग रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment