अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर सेक्टर 3 के प्रांगण महारूद्र सेवा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह उर्फ टीपू की देख रेख में एक बैठक संपन्न हुई ।जिसमें भव्य रासलीला वृंदावन के रासाचार्य स्वामी श्री ईश्वरचंद्र महाराज श्री श्याम बिहारी रासलीला मंडल के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम दिनांक 6 माई 2022 से 11 माई 2022 तक सायं समय 7:00 से 10:00 बजे तक बाबा भूतेश्वर दरबार के प्रांगण में कार्यक्रम आरंभ होना है श्री श्री बम बम लहरी ब्रतधारी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम होना है।
दूरदराज से बड़े-बड़े संतो समाजों का आगमन आना है रासलीला की शोभा बढ़ाएंगे ।रासलीला का पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी ओबरा नगरवासी सादर आमंत्रित है ।समय से उपस्थित होकर रासलीला का आनंद ले और पुण्य के भागी बने। समिति के बैठक में उपस्थित बाबा भूतेश्वर दरबार महारूद्र सेवा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह (टिपु), प्रबंधक रामाश्रय बिन्द सचिव मुस्ताक अहमद सतीसेवककगण श्री कृष्ण कान्त मिश्रा अजीत प्रताप सिंह उर्फ पंकज भाई निखिल तिवारी,ज्वाला प्रसाद, मनोज सोनी, गामा उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद, मुकुल तिवारी, मंतोष कुमार ,संजय विश्वकर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

