हैंडपंप बीते एक पखवारा से खराब होने से ग्रामीणों में आक्रोश भीषण गर्मी में पानी की दिक्कत

---Advertisement---

राकेश केशरी

विंढमगंज सोनभद्र विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर से होकर गुजरने वाली पटेलनगर मार्ग पर घनी बस्ती के बीच स्थित हैंडपंप बीते एक पखवारा से खराब होने के कारण आज स्थानीय ग्रामीणों ने इस भीषण गर्मी और तपिश में जहां पानी के लिए हाहाकार मचा है वहीं ग्राम प्रधान के द्वारा बीते एक पखवारा से हैंडपंप को मरम्मत के नाम पर खुलवाकर छोड़ देने से आक्रोशित होकर जल्द से जल्द हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडिसेमर ग्राम पंचायत में आज सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते एक पखवारे से खराब पड़ा हैंडपंप के पास एकजुट होकर हैंडपंप जल्द से जल्द एक कराए जाने की जोरदार मांग की मौके पर मौजूद जगन कुशवाहा ने कहा कि यह हैंडपंप पटेलनगर जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित है जिससे आने जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ यहां बसे घनी आबादी के लोगों के लिए भी पीने हेतु पानी के लिए सुविधाजनक था परंतु लगभग 15 दिन पूर्व से ही हैंडपंप खराब हो गया था जिसे ग्राम प्रधान के द्वारा बनवाने के लिए खुलवा कर छोड़ दिया गया है बार-बार कहने के बाद भी ग्राम प्रधान इस हैंडपंप को बनवाने में तत्परता नहीं दिखा रहे हैं जबकि वर्तमान समय में पूरा इलाका भीषण गर्मी और तपिश से जल रहा है व पानी के लिए लोग हैंडपंप की ओर दौड़ रहे हैं परंतु हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है जो बहुत ही शर्मनाक है सुकनी देवी, अनीता देवी, तारा देवी ने कहा कि इस हैंडपंप को जल्द से जल्द बनवाया जाना निहायत जरूरी है इस हैंडपंप के अगल-बगल बसे दर्जनों घरों के ग्रामीण उपयोग किया करते थे तथा शीतल जल पिया करते थे परंतु ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव के द्वारा हैंडपंप को ठीक कराने के नाम पर 6 दिन पूर्व ही खुलवा दिया गया है परंतु आज तक नहीं बनवाना काफी कष्टकारी साबित हो रहा है हम ग्रामीण जहां इस हैंडपंप से अपने घर की दैनिक क्रियाओं को बहुत ही आराम से कर लिया करते थे खराब हो जाने के कारण दूर दूसरे टोले पर से पानी लाकर घरेलू काम करना पड़ रहा है हिरदे पासवान, आशीष पासवान,उपेंद्र पासवान ने कहा कि जहां सरकार का यह सख्त आदेश है कि पंचायत में स्थित हैंड पंप खराब होने के बाद तुरंत ठीक कराया जाए तथा जिन टोले पर हैंडपंप नहीं है वहां पानी की सप्लाई टैंकर के द्वारा की जाए वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा घोर लापरवाही के कारण आज हम सभी ग्रामीणों को एकजुट होकर खराब पड़े हैंडपंप के पास आक्रोश व्यक्त करना पड़ रहा है अगर जल्द से जल्द हैंडपंप को ठीक नहीं कराया जाता है तो हम सभी लोग इस पटेल नगर मार्ग को बाधित करने के लिए भी तैयार हैं इस मौके पर खनखन पासवान, बच्चा पासवान, भोलू पासवान, छोटू पासवान, लाल बहादुर, मुरली देवी, सुभाष पासवान, अमरनाथ पासवान, पुष्पा लता देवी, रीना देवी ,कामेश्वर पासवान, अखिलेश पासवान इत्यादि लोग मौजूद थे
वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव से सेल फोन पर वार्ता में कहा कि मिस्त्री का अभाव के कारण अब तक हैंडपंप नहीं बन सका है तथा उक्त हैंडपंप में लगे पाइप कई जगह से सड़ चुके हैं जिसे बदला जाने का काम तेजी से कराया जा रहा है और जल्द से जल्द आज देर शांम तक ठीक करा दिया जाएगा

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment