अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गाँव के चुनहिया टोला में बिते गुरुवार की देर शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र एवं अगल-बगल सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासियों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज जांच पड़ताल में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मानदेव पुत्र सुखदेव उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम बर्दिया टोला चुनहिया गुरूवार की सुबह से ही लापता था साम लगभग 7 बजे गाँव के ही कुछ लोगों ने देखा कि एक बंद पड़े क्रशर प्लांट के समीप किसी का पड़ा है जिसके बाद परिजन भी पहुंचे तो देखा कि शव मानदेव का ही है शव देख लोगों में सनसनी फैल गई लोगों द्वारा तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और तत्काल जांच पड़ताल में जुट गई|
वर्दियां नि0 व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, April 29, 2022 9:34 AM
---Advertisement---

