बग्घा सिंह/अशफाक,,
बीजपुर, सोनभद्रआज दिनांक 28-4-2022 को थाना बीजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खैरी में मंन्दिर में लगा हुआ घंटा की चोरी करते समय थाना बीजपुर पुलिस द्वारा 03 नफर क्रमशः 1. अखिलेश पुत्र देवचंन्द 2. यूकेश बसहोर पुत्र सवाईलाल बसहोर 3. शकिल अंशारी पुत्र असरफ अंसारी समस्त निवासीगण ग्राम ठाडपाथर, थाना चाँदनी बिहारपुर, जनपद सुरजपुर, राज्य (छत्तीसगढ) के कब्जे से 01 अदद घंटा बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/22 धारा 379, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुये माननीय न्यायालय भेजा गया।*

