अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। अ.द. एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं वाणिज्य एवं औद्योगिक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 101 जरूरतमंदों को मच्छरदानी वितरित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने केक काटकर अनुप्रिया पटेल जी का जन्मदिन सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर श्री दयालु ने कहा कि हमारी नेता अनुप्रिया पटेल समाज के प्रत्येक नागरिक को रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य की गारंटी के लिए अनवरत संघर्ष कर रही हैं। वह चाहती हैं कि प्रत्येक नागरिक को रोटी कपड़ा और मकान और न्याय मिले।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव जनाब महताब आलम, जिला उपाध्यक्ष पंचायत मंच शिवदत्त दुबे जनाब शाहिद अली अल्पसंख्यक मंच जिला उपाध्यक्ष, विधानसभा ओबरा उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, कलावती देवी, संगीता भारती,अभिषेक यादव सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

