चोपन ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । विकास खंड चोपन क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख लीला देवी की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, राज्य वित्त, चौदहवां वित्त, एनआरएलएम और क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। नए सत्र पर आयोजित की गई इस बैठक में विकास खण्ड चोपन के खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी एकाउंटेंट सहित दर्जन भर से ज्यादा सेक्रेटरी उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख लीला देवी व खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में कच्चे संपर्क मार्ग, नाली निर्माण आदि कार्यों के प्रस्ताव ब्लॉक प्रमुख को दिए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत द्वारा ब्लॉक क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जल्द ही नए प्रस्ताव कराकर ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत निधि से नाली निर्माण, सीसी मार्ग आदि कार्य कराए जाएंगे। खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना, पेयजल, नाली, खड़ंजा आदि निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि इस वर्ष शासन स्तर से कुल जितने आवास का लक्ष्य ब्लाक को मिला है। मनरेगा से जो भी कार्य किए जा रहे हैं समय से लक्ष्य को पूरा कर कर लिया जाएगा। बैठक में मौजूद रहे ब्लॉक प्रमुख लीला देवी, खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह शिक्षक संघ विधायक प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान संघ ग्राम पंचायत अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment