अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड पर छिनैती की घटना बढ़ती जा रही है। आए दिन लुटेरे किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे है। मोबाइल छिनैती की घटना तो आम हो गई है, जिससे लोगों में भय बन गया है। ताज़ा घटना मंगलवार की रात 8 बजे की बताई जा रही है। सिंदुरिया निवासी आदित्य सिंह पुत्र विजय शील कोचिंग कर साईकल से घर लौट रहा था। आदित्य सामुदायिक केंद्र चोपन के पास पहुँच कर अपने फ़ोन से किसी से बात करते हुए घर की तरफ बढ़ रहा था। चंद कदम की दूरी पर पुलिया के पास पहले से घाट लगाए बाइक पर बैठे 3 लुटेरों ने उसके हाथ से एमआई का मोबाइल छीना और तेज़ी से बाइक चलाते हुए सिंदुरिया से महलपुर की तरफ रफूचक्कर हो गए। भुक्तभोगी ने छिनैती की घटना की जानकारी अपने पिता विजय शील को घर पर पहुँच कर दी। विजय शील ने बिना देरी करते हुए डायल 112 पर छिनैती की घटना की जानकारी दे दी। मिली सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुँच कर जानकारी को इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया-महलपुर मार्ग पर आए दिन छिनैती की घटना बढ़ती जा रही है। कोई भुक्तभोगी शिकायत करता है और कोई पिडित नहीं करता है । जिससे लुटेरों का हौसला बढ़ता जा रहा है।
विगत माह लगभग डेढ़ महीने पहले लुटेरों ने एक शख्श को लूटने के चक्कर में चाकू मारकर घायल कर दिया था। सामुदायिक केंद्र के स्टाफ विजय शील ने बताया कि मोबाइल लूट गया इसका गम नहीं, पर इस तरह की घटना शांत प्रिय इलाके में रहने वाले स्थानीय निवासियों में चिंता का विषय है। अगर मेरे लड़के को मोबाइल लूटने के चक्कर में चाकू मारकर घायल कर देता तो क्या होता। विजय शील ने बताया कि डायल 112 न0 एवं स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन को छिनैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुजरिमों को सलाखों में भेजे जिससे कि दोबारा इस तरह की घटना ना घटे।
बाईक सवार युवकों ने चलती बाईक से सरेआम छात्र से मोबाइल की छिनैती
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, April 27, 2022 2:16 AM
---Advertisement---

