निराश्रित पशुओं को पकड़ नगर पंचायत कर्मियों ने भेजा गौशाला।

---Advertisement---

क्राइम जासूस के खबर का हुआ असर

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । नगर में निराश्रित घूम रहे गौवंश को पकड़ने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह के दिशानिर्देश पर मनोज शुक्ला के नेतृत्व में आज दिन सोमवार को दोपहर में अभियान चलाया गया। अभियान में करीब 7 आवारा पशुओं को पकड़ कर नगर पंचायत कर्मियों ने गौशाला भेज दिया। नगर में आवारा पशु आम जनता के लिए खतरनाक साबित हो रहे है आए दिन इनकी झुंड सड़को पर दिखाई देती है जो की बड़ी दुर्घटना को दावत देती है तथा पूर्व में नगर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है तथा इन्ही आवारा पशुओं के कारण नगर के कई लोगो की जाने भी जा चुकी है।
इस दौरान अधिशाषी अधिकारी ने कहाकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो अपने नगर वासियों एवं आमजनों की सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह का अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जा रहा है तथा पशु पालकों को यह हिदायत दी जाती है की अपने पशुओं को बाधकर रखे यदि कोई पशु चिन्हित हो जाता है तो उसके मालिको के खिलाफ भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment