अनपरा पुलिस ने बाइक चोरी का फर्जी मुकदमा लिखाने के आरोप में आरोपी को भेजा  जेल

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

अनपरा ,सोनभद्र,
अनपरा स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बाइक चोरी का फर्जी मुकदमा लिखवाने के 
आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
ज्ञातव्य हो कि 29.06.2021 को भभुआ बिहार निवासी विक्की कुमार गुप्ता ने अनपरा थाने में
प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उसकी बाइक रेनूसागर मोड से चोरी हो गयी सूचना के आधार पर
थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 97/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया । पुलिस ने
मोटरसाइकिल दिनांक 24.04.22 को बरामद किया तो पता चला कि विक्की
कुमार गुप्ता
ने
अपने ही दोस्त संतोष जायसवाल की मदद से संतोष के जीजा सुरेश कुमार जायसवाल को
30000/रु0 में बेचा था व 10000 रू0 ले भी लिया था और इन्श्युरेन्स का पैसा प्राप्त करने के
लिए फर्जी चोरी का मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस ने बाइक को बरामद करते हुए फर्जी मुकदमा
लिखवाने के आरोप में वादी मुकदमा विक्की कुमार गुप्ता के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते
हुए धारा 420 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज करके चालान न्यायालय किया
बरामद- एक अदद मोटरसाइकिल (पैशन प्रो)

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment