पिपरी पुलिस द्वारा 01 अदद इनोवा कार से कुल 26 पेटी से 1247 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया

---Advertisement---

एम एस हशन, रेनुकूट, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.04.2022 को क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री प्रदीप सिंह चंदेल के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली की 01 अदद वाहन इनोवा कार CG 04 HK 1169 जो अनपरा से रेनुकूट होते हुये बिहार की तरफ जा रही है जिसमें अवैध शराब लदा हुया है । उक्त सूचना पाकर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर देखा गया कि मुखबिर द्वारा बताये गये उपरोक्त वाहन अनपरा की तरफ से आती दिखाई दी उक्त कार को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक द्वारा तेजी से वाहन लेकर भागने लगा जिसका पीछा किया गया तो उक्त वाहन ने जामा मस्जिद रेनुकूट के सामने पहले से खराब हुयी खड़ी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे उक्त वाहन मौके पर क्षतिग्रस्त हो गयी एवं वाहन का चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा तथा मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त इनोवा वाहन संख्या (CG 04 HK 1169) को चेक किया गया तो उसमें से कुल 26 पेटी से 1247 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जिसपर FOR SALE M.P अंकित था । उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 48/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

*बरामदगी -*
1- 24 पेटी में कुल 1199 शीशी(180 मि0ली0) ।
2- 02 पेटी में कुल 48 शीशी (375 मि0ली0)
3- एक अदद इनोवा(वाहन संख्या CG 04 HK 1169)

*पुलिस टीम का विवरण-*
1-उ0नि0 शिव कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2-हे0का0 रमेश कुशवाहा, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
3-हे0का0 शंकर लाल चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment