अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । किसानों को जागरूकता हेतु सोनभद्र ज़िले के सभी ग्राम पंचायत में *राष्ट्रीय ग्राम सभा* का आयोजन किया जा रहा है, सीएससी के जिला प्रबंधक श्री आशीष पांडेय ने बताया कि कल जनपद सोनभद्र में भारत सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण सर्विसेज के बारे में किसान को जागरूक किया जाएगा, जिसमें कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा भारत सरकार की विभिन योजनाए *किसान KYC*,*प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि*, *प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना* का पंजीकरण के साथ-साथ इन से होने वाले लाभ के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा साथ ही जिला प्रबंधक ने बताया कि कल ग्राम पंचायत भवन में डिफेंस से रिटायर कर्मचारी का जीवन प्रमाण पत्र *डिफेन्स पेंशनर KYC* भी किया जाएगा जिसमे गांव का कोइ भी डिफेंस से रिटायर सैनिक अपना जीवन प्रमाण का KYC भी अब सीएससी केंद्र से करा सकते है, साथ ही कैम्प में आयुष्मान कार्ड भी बिल्कुल निःशुल्क बनाया जाएगा।।
सभी ग्राम पंचायतो में होगी किसान संगोष्ठी,किसानों के जागरूकता के लिए लगाया जाएगा
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, April 23, 2022 3:03 PM
---Advertisement---

