सोनभद्र। कल दिनांक 24 को अ.द. (एस) के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष पटेल जी प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप कैबिनेट मंत्री जी का जनपद सोनभद्र में आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश। जिला महासचिव श्यामचरण गिरी ने कहा कि । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत के लिए एक एक कार्यकर्ता पलके बिछाए खड़ा है। वही जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम लोग तैयार हैं।

