मंडला आयुक्त को  विपिन तिवारी ने अग्निशमन केंद्र पर पानी की व्यवस्था व जिले में फायर बिग्रेड उपलब्ध कराए जाने को लेकर ज्ञापन दिया

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

अग्निशमन केंद्र पर पानी की व्यवस्था एंव फायर बिग्रेड उपलब्ध कराए जाने को लेकर, संयुक्त रुप से भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी, ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा, अवगत कराया गया की सोनभद्र में आये दिन आगजनी की घटनाओं के कारण हजारों हेक्टेयर में जंगल की जमीन,एंव हजारों हेक्टेयर में कृषि फसल नष्ट हो रही है।परन्तु सोनभद्र जिला मुख्यालय पर, मात्र दो दमकल गाड़िया है ,अभी हाल के ही दिनों सैकड़ो गांवो में आग लगी है।फायर बिग्रेड न होने एंव समय से न पहुंचने के कारण आगजनी से भारी नुकसान हो रहा है जिससे फसल,पर्यावरण एंव जीव जंतु काफी संख्या में नष्ट हो रहे है।फायर स्टेश पर पानी भरने की व्यवस्था नही है जिसके वजह से दमकल कर्मियों को अन्यत्र दुर जाकर पानी भरना पड़ता है जिससे दमकल कर्मियों का समय नष्ट होता है एवं काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिससे वे आगजनी की जगहों पर समय से नही पहुंच पाते।साथ ही पूरे क्षेत्र के बिजली के तार ढीले एंव जर्जर होने के कारण शार्ट सर्किट से आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment