अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत खन्ना कैंप के सामने नशे में धुत्त बल्कर गाड़ी के चालक ने कैश वैन को पीछे से टक्कर मार दी फिलहाल घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के बारी स्थित खन्ना के सामने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर कैश वैन डाला की ओर से रावर्टसगंज जा रही थी की पिछे से आ रही बल्कर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसमें कैश वैन गाड़ी को मामुली नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बल्कर का चालक नशे में पूरी तरह धूत था,स्थानीय निवासियों के सुचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने बल्कर गाड़ी सहित चालक को थाने ले गई।
बल्कर ट्रक ने कैश वाहन को पीछे से मारी टक्कर,नशे में धुत था बल्कर चालक।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, April 22, 2022 2:17 PM
---Advertisement---

