32 वर्षीय महिला ने घर के अंदर बडेर में साड़ी के फंदे से झूल कर दी जान

---Advertisement---

राकेश केशरी

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही में आज सुबह लगभग 10:00 बजे अपने मायके में ही घर के अंदर बडेर में साड़ी के फंदे से झूल कर सोना देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी कमलेश राम निवासी अमवार ने जीवन लीला समाप्त कर ली
सूचना पर पहुंचे थाने के एसआई अरशद खान बताया कि मृतिका सोना देवी के पिता रामलगन राम ने थाने को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मैं अपनी पुत्री की शादी अमवार गांव निवासी कमलेश राम पुत्र विशेश्वर राम से किया था बीते गुरुवार को पति-पत्नी में आपसी विवाद के कारण झगड़ा हो गया था जिस पर मेरी पत्नी मौके पर अमवार जाकर मामले को जानने का प्रयास की थी तथा अमवार चौकी पर जाकर पति पत्नी के झगड़े को पुलिस के माध्यम से समझा-बुझाकर शांत कराया गया था तथा बीते गुरुवार को ही देर शाम लगभग 5:00 बजे मेरी पत्नी पुत्री सोना देवी को लेकर घिवही गांव में चली आई थी आज सुबह लगभग 10:00 बजे अचानक घर के अंदर मेरी पुत्री घुस गई और अपने ही साड़ी के फंदे से घर के बडेर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है इसमें किसी का कोई दोश नहीं है घटना से परिजनों में कोहराम मचा था तथा मृतिका के चार बच्चे शव के साथ लिपटकर कर रो रहे थे जिससे मौजूद ग्रामीणों के भी आंखें नम हो गई
वही एसआई अरशद खान ने शव को कब्जे में कर स्थानीय जनों के बीच पंचनामा कराने के पश्चात अंत्यपरीक्षण हेतु शव को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गए

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment