बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर(सोनभद्र):ग्रामीण अंचल में शिक्षा व्यवस्था पेपटरी होती जा रही है आदिवासी बाहुल्य इलाको में बच्चे पढ़ना तो चाहते है परंतु शिक्षक पढ़ाने को राजी नही है ग्रामीण अंचल की जमीनी हकीकत देखी जाए तो ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी कम है सरकार स्कूल चलो अभियान में लाखों रुपये पानी की तरह बहा रही है लेकिन विधालयो की स्थिति सुधरने का नाम नही ले रही विधालयो में या तो अध्यापक आते ही नही या फिर देर सबेर अपने निजी कार्य निपटाने के बाद खानापूर्ति के लिए स्कूल आते है हाजिरी लगाने के बाद उल्टे पैर वापस हो लेते है।पढ़ाने को लेकर अध्यापकों की रुचि ही विधालयो में बच्चों की कम उपस्थिति है बुधवार को सिरसोती स्थित कम्पोजिट विद्यालय में 9:10 मिनट पर कक्षा 1 से 5 के बच्चों की उपस्थिति मात्र 43 व कक्षा 6 से 8 के बच्चों की 45 रही और स्कूल में अध्यापकों की 9 में से 6 की उपस्थिति रही जिसमे एक शिक्षामित्र 8:50 पर स्कूल पहुंची तो उपस्थित अभिवावकों संग पत्रकारों को देख भड़क गयी कहने लगी कि रोज रोज आप लोग स्कूल क्यो आते है स्कूल में आने जाने का हमारा निजी मामला है हम घर का काम निपटा कर ही आ पाएंगे।अभिवावकों का कहना है कि जब शिक्षक ही लेट से पहुंचेगे तो बच्चों का क्या कसूर वही कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर पुनर्वास प्रथम में 8:30 पर अध्यापक आपस मे ही लेट लतीफी के कारण संग्राम करते हुए पाए गए नामांकन के लिए स्कूल पहुंचे अभिवावक मास्टरों को झगड़ता देख बैरंग लौट गए लेकिन विभाग द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नही की गई केवल हिदायत दे कर बख्श दिया गया वही शुक्रवार को राय कालोनी स्कूल में 8 बजे तक स्कूल नही खुल पाया सवा आठ बजे मैडम स्कूल पहुंची तो पहले से मौजूद पत्रकारों को देख भड़क उठी पत्रकारों का मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगी मनबढ़ महिला शिक्षिका ने पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार भी किया कहने लगी पत्रकारों ने जीना हराम कर दिया है।ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से अपील कर कहा कि कभी क्षेत्र के स्कूलों बिगड़ती स्थिति का भी जायजा लेकर स्कूलों को नियमित संचालित कराया जाए ताकि गरीब आदिवासी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो।बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिबंश कुमार ने बताया कि शिकायते मिल रही है मै खुद क्षेत्र के स्कूलों का दौरा कर जांच करूंगा गलती पाए जाने पर किसी को बख्शा नही जाएगा।
ग्रामीण अंचल में शिक्षा व्यवस्था पेपटरी होती जा रही है
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, April 22, 2022 9:02 AM
---Advertisement---

