नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह के प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल कमेटी ने जोरदार स्वागत किया

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी के नेतृत्व में मिर्जापुर, सोनभद्र निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर विनीत सिंह जी के नगर प्रथम आगमन पर भाजपाजनों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी के प्रतिष्ठान पर आज संध्या लगभग साढ़े चार बजे विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह जी का आगमन हुआ जहां मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एवं भाजपा जनो ने मोदी-योगी-भाजपा जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए फूल माला एवं अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के दिशा निर्देश में जनता एवं कार्यकर्ताओं के जनहित के कार्य के लिए कृत संकल्प हूं और आप कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनता की सेवा बिना भेदभाव के करूंगा।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन्यजीव बोर्ड के सदस्य श्रवणजी पूर्व ब्लाक प्रमुख नगवां प्रवीण सिंह,जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल,डॉक्टर सत्येंद्र आर्य,दिव्य विकास सिंह,मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मंडल मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी, युवा मोर्चा महामंत्री अतुल शुक्ला, मंडल कार्यसमिति सदस्य पवन सिंह,अमित सिंह,विकास सिंह, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment